Tribute to Mahatma Gandhi राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

gandhi, meditation, cross legged, statue, gandhi, gandhi, gandhi, gandhi, gandhi

पत्थर की एक लकीर हूं

मैं अधनंगा फ़कीर हूं

लुटी पिटी आवाम की

मैं आख़िरी जागीर हूं

 

अहिंसा का सिद्धांत हूं

एकांत मैं नितांत हूं

वे विवश हैं मेरे साथ को

भले ही मैं देहान्त हूं

टूटा हुआ संकल्प हूं

आखिरी विकल्प हूं

जरूरतें अथाह हैं

मैं न्यून हूं मैं अल्प हूं

मैं शून्य में चुपचाप हूं

एकांत वार्तालाप हूं

मैं राख में विलीन हूं

मैं एक पश्चाताप हूं

विवश हूं मैं मौन हूं

पूरा नही मैं पौन हूं

अनभिज्ञ मुझसे क्यों हुए

पूछो जरा मैं कौन हूं

बीता हुआ अतीत हूं

पूरा ही मैं व्यतीत हूं

अब कहां अस्तित्व में

मैं पूर्ण कालातीत हूं

चिंता भरा ललाट हूं

शांति की अंतिम बाट हूं

हूं विवश और मौन भी

मजबूरियों का राजघाट हूं

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏🙏🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *