Happy Holi Wishes होली की शुभकामानाएं

Happy Holi to one and all.

May your life stay full of happy colours of love and luck. Enjoy this lovely poetic Holi treat from my side

होली की रंग बिरंगी शुभकामनाएं

दिन होंगे फागुन के जब

सब रंग उड़ाये जाएंगे

गैर भी सारे अपने होंगे

सब गले लगाए जाएंगे

भरी दोपहर आसमान में

गुलाल के बादल छाएंगे

बूढ़े बच्चे नर और नारी

सब पर यौवन छाएंगे

हट जाएंगे आंखों से परदे

सब असली रंग में आएंगे

मदहोश रहेंगे अपनी धुन में

सब नाचेंगे और गाएंगे

घोर निराशा गम के बादल

पल भर में छट जाएंगे

घने अंधेरे बैर द्वेष के

जीवन से हट जाएंगे

गांठ खुलेंगी मन की सारी

जब प्याले सब भर जाएंगे

मस्ती की मधुशाला होगी

जब होली के दिन आएंगे

 

🙌 विजय बिष्ट ‘पहाड़ी’🙏

Enjoy the colours of life in colourful way 🙌

Happy Holi 🙏

9 thoughts on “Happy Holi Wishes होली की शुभकामानाएं”

  1. दिनेश सिंह रौतेला

    बहुत ही सुंदर कविता रची गई है कविता को पढ़ते हुए ऐसा प्रतीत होता है जैसे आज होली के रंग वाला दिन है।

    1. मंजर में रंगो की रंगोली है
      होंठों पर हंसी ठिठोली है
      मन में जब तक आशाएं हैं
      जीवन में हर दिन होली है

      Enjoy Colours of Life
      Share this with your loved ones

  2. रंग बरसे भीगे चुनर वाली
    रंग बरसे
    होली है होली है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *